प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – डॉ. स्वामीनाथन से प्रेरणा लेते हुए अब वैज्ञानिकों के सामने पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती
सर्च न्यूज़ सच के साथो – नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के कृषि वैज्ञानिकों से “पोषण सुरक्षा” (Nutritional Security) सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फूड सिक्योरिटी (Food Security) की विरासत पर आगे बढ़ते हुए अब अगली पीढ़ी के वैज्ञानिकों के सामने एक नया मोर्चा है – हर नागरिक तक पोषणयुक्त आहार पहुंचाना।पीएमओ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सुबह 9:56 बजे किया गया यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
