March 9, 2026

उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को मिला सम्मान

IMG-20260308-WA0005

साकची आमबगान मैदान में तैलिक साहू महासभा का महिला दिवस समारोह

जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. संस्था के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची आम बागान मैदान परिसर में यह समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष पूजा साहू, कंचन देवी, श्वेता साहू, सीमा साहू, रेनू गुप्ता, पूजा गोराई, रीता देवी, संतोषी पात्रो, लीलावती पात्रो, गुडिय़ा देवी, प्रमिला देवी, लालती देवी, रूबी गुप्ता, लक्ष्मी देवी और बिंदु शाह सहित कई महिलाओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
राकेश साहू ने कहा कि इन महिलाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना और समाज सेवा के लिए उन्हें प्रेरित करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शिवलोचन साह, रंजीत कुमार साव, अशोक साहू, शैलेंद्र कुमार, कमलेश साहू, सत्यदेव प्रसाद, रतन साहू, प्रभात कुमार, आलोक रंजन, आशीष कुमार सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.