April 24, 2026

नगर निगम की महिला वार्ड पार्षद हुईं सम्मानित

IMG-20260308-WA0004

मानगो सहारा सिटी में समारोह

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन उपेंद्र सिंह मस्तान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज में उत्कृष्ट योगदान देनेवाली महिला वार्ड पार्षदों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर मानगो की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे.
अपने संबोधन में सुधा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. नगर विकास से लेकर सामाजिक नेतृत्व तक महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. बन्ना गुप्ता ने भी सभी सम्मानित महिला पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है. मौके पर काफी संख्या में महिला वार्ड पार्षद, स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थीं.

You may have missed