Jamshedpur KPS Mango Ka Annual Prize Night : मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रंबधन ने किया सम्मानित
केपीएस मानगो का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
जमशेदपुर : केपीएस मानगो में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (प्राइज नाइट) का भव्य आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को सराहा गया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं. वहीं सम्मानित अतिथियों में मनोरमा नायर (अध्यक्ष), शरत चंद्रन (निदेशक), श्रीकांत नायर (निदेशक), रचना नायर (शैक्षिक निदेशक), लक्ष्मी आर (शैक्षिक निदेशक), शांता वैद्यनाथन (सहायक निदेशक एवं संस्थापक प्राचार्या, केपीएस कदमा) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसके अलावा सोम रघुनाथ, अफसां खान, डी सोनाली, मुख्तार आलम खान, शहबाज खान, साजित एसरार, माशूक बक्श, शर्मिला मुखर्जी और रश्मि सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
मुख्य अतिथि ने छात्रों की मेहनत और विद्यालय के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं. समारोह के दौरान कक्षा नर्सरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. प्राचार्या रूपा घोष ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
