Veteran playback singer Suman Kalyanpur passes away: पद्म भूषण से सम्मानित दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में निधन
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय संगीत जगत के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित सुमन कल्याणपुर का 31 मई 2026, रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी इस क्षति पर राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रमुख शरद पवार ने उनके निधन को “अत्यंत हृदयविदारक” बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके निधन से भारतीय शास्त्रीय और सुगम संगीत के एक स्वर्ण युग का अंत हो गया है। भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था
