March 13, 2026

विभागों को वर्तमान वित्तीय लक्ष्य का शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति का निर्देश

IMG-20260311-WA0028

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, जन शिकायत, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण जन शिकायत के लंबित मामले से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई. सभी विभागों के राजस्व संग्रहण की क्रमवार समीक्षा में यह निर्देश दिया गया कि जो विभाग अभी राजस्व संग्रहण में पिछड़ रहे हैं, कार्ययोजना बनाते हुए निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए प्रयास करें. खासकर राज्यकर जमशेदपुर, सिंहभूम सर्कल, खनन, विद्युत प्रमंडल मानगो, जमशेदपुर तथा घाटशिला, मोटर वाहन निरीक्षक, मापतौल बिष्टूपुर तथा घाटशिला सहित मानगो, जुगसलाई तथा चाकुलिया नगर निकायों को राजस्व संग्रहण लक्ष्य को वितीय वर्ष के अंत तक हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करें.
नीलाम पत्र की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी 25 नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लम्बे समय से चले आ रहे नीलाम पत्र वाद, पिछले 1 वर्ष का लंबित नीलाम वाद तथा नये नीलाम वादों के निष्पादन के लिए अलग अलग रणनीति के तहत मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. लंबित मामलों का निष्पादन करने के लिए संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को बैंको से समन्वय कर बैंक स्तर से सेटलमेंट रिपोर्ट मगवाकर मामले को निष्पादित करने तथा अधिक से अधिक केस डिस्पोजल के लिए अपने कोर्ट में सुनवाई की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया.
उन्होने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर भूमि अधिग्रहण, भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों का अनुश्रवण हेतु अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. इस क्रम में दक्षिण पुर्वी रेलवे की विशेष रेलवे परियोजना “नई बी. जी. रेलवे लाईन बुरामारा-चाकुलिया (56.96 किमी)“ हेतु चाकुलिया तथा बहरागोड़ा प्रखंड के 49 मौजा में रैयतों की भूमि अधिग्रहण मामले में उपायुक्त ने प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ हीं सरकारी भूमि का स्थानंतरण रेलवे को करने के लिए अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 के ऐलीवेटेड कोरीडोर काली मंन्दिर-डिमना चौक-बालीगुमा (जमशेदपुर) में ड्रेन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनभूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र, अंचलाधिकारी स्तर से सत्यापन प्रतिवेदन, संयुक्त रूप से स्थल का भौतिक निरीक्षण आदि कराते हुए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण करने, रैयतों को ससमय मुआवजा भुगतान कर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त पिछली से कुदादा पथ, भागबन्दी से उड़ीसा सीमा तक पथ, बेगनाडीह से पोटका पथ के विभिन्न नालों पर उच्च स्तरीय सेतु निर्माण, भुईयासिनान से सुसनी पथ, फुलडूंगरी से झाटीझरना पथ, किताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा कर प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला सुनिल चद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी धन्नजय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सभी सीओ, एनएचएआई, टाटा स्टील, रेलवे के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

You may have missed