Vice President of India Visit Jharkhand : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर, उलिहातू में धरती आबा को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर, उलिहातू में धरती आबा को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
रांची आगमन के बाद खूंटी के उलिहातू जाएंगे, IIM रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खूंटी जिले के उलिहातू गांव जाएंगे, जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है। वहां वे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही वे बिरसा मुंडा के परिजनों और वंशजों से भी मुलाकात करेंगे।
राजभवन में विश्राम, फिर IIM रांची के दीक्षांत समारोह में सहभागिता
उलिहातू से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति रांची स्थित राजभवन जाएंगे, जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे और कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद वे आईआईएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे।
शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी औपचारिकताओं के बाद उपराष्ट्रपति शाम में रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके इस दौरे को लेकर रांची और खूंटी जिला प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।
