यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रखें जीवन
जमशेदपुर : सडक़ सुरक्षा माह अंतर्गत आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई. उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया व उससे अधिक पहियेवाले वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, बसों में निर्धारित सीटों के अनुरूप ही यात्रियों को बैठाने तथा मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग न करने हेतु प्रेरित किया गया.
इस अवसर पर आमजनों से अपील की गई कि वे सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल स्वयं के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें, बल्कि सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाली जान-माल की क्षति एवं दुर्घटना पश्चात उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों से भी बचाव करें.
