May 13, 2026

दीक्षांत समारोह में 130 छात्राओं को मिली बी.एड की डिग्री

IMG-20260107-WA0002

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का कार्यक्रम

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता अशोक झा एवं कॉलेज के अध्यक्ष बी. चंद्रशेखर थे. मौके पर श्री राय ने कहा कि अब आपको आज से शिक्षकों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी मिली है. भारत सरकार ने जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई है, उसमें आपकी भूमिका के बारे में बखूबी उल्लेख है. शिक्षा के माध्यम से देश के मेधावी मस्तिष्कों का चयन करना और उन्हें इस रुप में विकसित करना कि दुनिया भर से आनेवाली विभिन्न चुनौतियों का राष्ट्रहित में कर सकें.
डॉ अशोक झा ने कहा कि आज छात्रों के सामने अनेक तरह की सामग्री परोसी जा रही है लेकिन एक अच्छे शिक्षक को जानकारी का सही उपयोग करना चाहिए. इस अवसर पर तीन सत्र के लगभग 130 विद्यार्थी शामिल हुए. मौके पर बी. चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर (चेयरपर्सन), भानुमति नीलकंठण, कमला सुब्रमण्यम, श्रीप्रिया धर्मराजन, सुधा दिलीप, प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पिता, उप-प्राचार्य डॉ मोनिका उप्पल ने छात्रों को कोल्हान विश्वविद्यालय की बी.एड. डिग्री प्रदान की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन अंजलि गणेशन तथा धन्यवाद ज्ञापन पामेला घोष दत्ता ने किया.

You may have missed