June 3, 2026

17 districts get new Deputy Commissioners; Rajiv Ranjan takes charge in Eastern Singhbhum: 17 जिलों में बदले उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की जिम्मेदारी राजीव रंजन को

Screenshot_20260418_074431_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड: व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने एक साथ 17 जिलों के उपायुक्तों में व्यापक फेरबदल किया है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।पूर्वी सिंहभूम में महत्वपूर्ण नियुक्ति इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नियुक्ति पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है। अनुभवी आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मंत्रिमंडल, सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, वर्तमान उपायुक्त *कर्ण सत्यार्थी* को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

अन्य जिलों में नियुक्त उपायुक्त

*संदीप कुमार* – लातेहार के उपायुक्त, पूर्व में झारखंड लोक सेवा आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत थे

*अनन्य मित्तल* – गढ़वा के उपायुक्त

*लोकेश मिश्रा* – गोड्डा के उपायुक्त

*दिलेश्वर महतो* – गुमला के उपायुक्त

*मेघा भारद्वाज* – पाकुड़ की उपायुक्त

*शि प्रकाश सिंह* – देवघर के उपायुक्त

*उत्कर्ष गुप्ता* – कोडरमा के उपायुक्त

*मनीष कुमार* – पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त

*हेमंत सती* – हजारीबाग के उपायुक्त

*ऋतुराज* – रामगढ़ के उपायुक्त

*रवि आनंद* – चतरा के उपायुक्त

*दीपक कुमार दुबे* – साहिबगंज के उपायुक्त

*दिलीप प्रताप सिंह शेखावत* – पलामू के उपायुक्त

*सौरभ कुमार भुवानिया* – खूंटी के उपायुक्त

*संदीप कुमार मीणा* – लोहरदगा के उपायुक्त

*आलोक कुमार* – जामताड़ा के उपायुक्त