Vacancies at MGM Medical College and Hospital: झारखंड: एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों के 20 पदों पर वैकेंसी, 21 अप्रैल को होगा इंटरव्यू
सर्च न्यूज: सच के साथ: भर्ती का विवरणकुल पद: 20 सुपर स्पेशलिटी
डॉक्टर्सपदों का विवरण: कुल 10 विभागों में भर्ती होनी है, जिनमें प्रति विभाग 2 पद खाली हैं।
इन विभागों में न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर विज्ञान (ऑन्कोलॉजी), उरोलोजि और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं।वेतन (Pay Scale): डॉक्टरों को प्रति मरीज ₹500 के आधार पर भुगतान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹4,00,000 प्रति माह तक हो सकती है।
चयन प्रक्रिया: चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और स्थानइंटरव्यू की तारीख: 21 अप्रैल, 2026समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: अधीक्षक कार्यालय (Office of the Superintendent), एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, साकची, जमशेदपुर। East SinghbhumEast Singhbhum
पात्रता मानदंड (Eligibility)शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में MCH/DM/DNB जैसी सुपर स्पेशलाइजेशन डिग्री होनी अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 67 वर्ष होनी चाहिए।
आवश्यक निर्देशउम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों (ID प्रूफ, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ एक सेट स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा।यह भर्ती मुख्य रूप से डिमना में नवनिर्मित 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के संचालन के लिए की जा रही है।

