June 3, 2026

Jamshedpur DC Ki Jan Shikayat Nivaran Divas : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी लोगो की समस्याएं

IMG-20260417-WA0004

कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना. मौके पर प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. इस दौरान नागरिकों ने दुकान आवंटन, गैस वितरण, जमीन विवाद, वाहन जप्ती, निजी विद्यालय में बीपीएल बच्चे का नामांकन, संपत्ति विवाद एवं धमकी, अधूरा आवास निर्माण, झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लाभ, स्कूल फीस माफी, म्यूटेशन, दुकान विवाद, आर्म्स लाइसेंस, पेंशन, राशन कार्ड समेत सामाजिक व जनहित की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन और आवेदन प्राप्त हुए.
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की समीक्षा करें ताकि नागरिकों को समयबद्ध रूप से लाभ मिल सके.