Jamshedpur Grihswamini Ka Global Awards : ‘गृहस्वामिनी’ के दशक पूर्ण होने पर संत ग्लोबल अवार्ड्स
अतिथियों ने किया विशेषांक का लोकार्पण
जमशेदपुर : शहर से प्रकाशित होनेवाली मासिक पत्रिका ‘गृहस्वामिनी’ के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देनेवाले व्यक्तित्वों को संत ग्लोबल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया तथा पत्रिका के दशक विशेषांक का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ.
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक श्रीवास्तव (पूर्व मुख्य सचिव, सिक्किम, भारत सरकार) उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में दिव्या माथुर (वरिष्ठ साहित्यकार, वातायन यूरोप की संस्थापक एवं ‘वातायनम्’ की प्रमुख संपादक, लंदन), अनीता वर्मा (लेखक, समीक्षक एवं पत्रकार), डॉ. पिंकी सक्सेना (निदेशक प्रोफेसर, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं एसएसकेएच, नई दिल्ली) तथा डॉ. राजबीर सिंह (डीन, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस, आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ) की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का संचालन एवं दशक विशेषांक का लोकार्पण गृहस्वामिनी की प्रमुख संपादक एवं एग्रोवेट रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक अर्पणा संत सिंह के नेतृत्व में सभी अतिथियों ने किया. संत ग्लोबल अवार्ड्स स्व. संत लाल सिंह की स्मृति में प्रदान किए गए. इस अवसर पर तीन प्रमुख श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने पत्रिका की इस दशक-यात्रा को सराहते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

