May 22, 2026

2019 record broken:एक दिन में २७४ पर्वतारोहियों ने चूमा शिखर, बना नया विश्व रिकॉर्ड

Screenshot_20260425_162736_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: काठमांडू: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक ऐतिहासिक नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों ने दक्षिणी (नेपाली) मार्ग से सफल चढ़ाई पूरी कर शिखर फतह किया। नेपाल के अभियान संचालक संघ के अनुसार, इस सीजन में मौसम साफ होने के कारण बड़ी संख्या में पर्वतारोहियों को आगे बढ़ने का मौका मिला। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही साल 2019 में बना पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जब नेपाल की तरफ से एक दिन में 223 लोग शिखर पर पहुंचे थे

इस ऐतिहासिक अभियान में भारत का भी नाम रोशन हुआ है, क्योंकि इस विशाल दल में तुलसी रेड्डी पालपुनूरी, संदीप अरे और अजय पाल सिंह धालीवाल सहित तीन भारतीय पर्वतारोही भी शामिल थे। नेपाल पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष कुल 502 पर्वतारोहियों को चढ़ाई की अनुमति दी गई थी। तिब्बत (चीन) वाले मार्ग के बंद होने और सीजन की शुरुआत में ग्लेशियर का रास्ता ब्लॉक होने की वजह से नेपाल के बेस कैंप पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण मौसम खुलते ही पर्वतारोहियों का यह बड़ा रेला एक साथ ऊपर की ओर रवाना हुआ।

इस भीड़ के बीच एवरेस्ट के इतिहास में कुछ और शानदार व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी बने हैं। नेपाल के दिग्गज शेरपा गाइड कामी रीता शेरपा ने अपनी ही पुरानी उपलब्धि को पार करते हुए रिकॉर्ड 32वीं बार एवरेस्ट फतह किया है। इसके साथ ही, महिला पर्वतारोहियों में नेपाल की ल्हाकपा शेरपा ने 11वीं बार इस चोटी को चूमकर अपनी बादशाहत कायम रखी। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ “डेथ ज़ोन” (8,000 मीटर से ऊपर का इलाका) में पहुंचने से सुरक्षा और ट्रैफ़िक जाम की चिंताओं को लेकर विशेषज्ञ एक बार फिर लगातार चेतावनी दे रहे हैं।

You may have missed