May 29, 2026

BJP:भाजपा : 5 से 21 जून तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियानपीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महानगर में होंगे कई कार्यक्रम

Screenshot_20260529_212237_WhatsApp

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : पीएम मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा महाअभियान चलाया जाएगा. ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ शीर्षकवाला उक्त अभियान आगामी 5 से 21 जून तक जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में चलेगा. आयोजन की तैयारी के निमित्त पार्टी की बैठक बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में हुई. महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने उक्त बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अभियान के निमित्त मंडल के संयोजक एवं तीन सदस्यीय सह संयोजक की टोली मौजूद रही. बैठक में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन के लिए शीर्ष पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. इस दौरान आगामी 31 मई को मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर आयोजित करने पर चर्चा हुई. आभा महतो ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. महानगर अध्यक्ष संजीव ने बताया कि अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शक्ति केंद्र पर पौधरोपण से होगी. इसके बाद 13 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, 16 से 18 जून तक प्रबुद्धजनों का सम्मेलन होगा. अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग शिविरों के आयोजन के साथ होगा. बैठक में रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, राजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed