Blood Donation Camp:सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहण व 200 पौधों का वितरण
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : बढ़ती गर्मी और अस्पतालों में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं युवक मिलन समिति, चालियामा के तत्वावधान में सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रक्तदाताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया. साथ ही 200 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. रक्तदान करनेवाले प्रतिभागियों को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, आनंद मार्ग के आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत तथा युवक मिलन समिति के डॉ. लोकेश मंडल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.इस अवसर पर आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान ऐसा कार्य है जिसमें रक्तदाता का कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होता, बल्कि यह जरूरतमंदों के जीवन बचाने का माध्यम बनता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवक मिलन समिति के पप्पू मंडल, सोमेन मंडल, परितोष मंडल, रूपेश मंडल, सुकेश मंडल, सजल मंडल, अजय मंडल, चंचल, उज्ज्वल, मधु, देवेश, दिनेश, मिलन श्रीदाम, कृष्ण, कौशिक एवं गणपति सहित आनंद मार्ग के सुनील आनंद, योगेश जी और झूरी जामुदा ने सक्रिय सहयोग किया.
