CBSE विवाद पर राहुल का वार… “अफसर हटे, मंत्री बच गए!”
CBSE की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली को लेकर उठे विवाद ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बोर्ड के चेयरमैन और सचिव के तबादले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
दरअसल, ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली की खरीद प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद केंद्र सरकार ने CBSE के दो शीर्ष अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही जांच के लिए एस. राधा चौहान की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति भी बनाई गई है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों के जरिए सरकार को घेरते हुए कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पारदर्शिता से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असली जिम्मेदारों तक पहुंचने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
अब यह मुद्दा सिर्फ CBSE तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सरकार की जवाबदेही और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर बड़ा राजनीतिक सवाल बनता जा रहा है।
