June 20, 2026

गोलमुरी पुलिस लाइन में बच्चों को मिला नया तोहफा

Screenshot_20260620_125753_Chrome

जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन परिसर में बच्चों और परिवारों के लिए एक नई सौगात जुड़ गई है। परिसर में विकसित किए गए बाल उद्यान का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे पुलिसकर्मियों के बच्चों को मनोरंजन और स्वस्थ वातावरण में समय बिताने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर एसएसपी किशोर कौशल के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर 1 सुश्री अंजली शांडिल, डीएसपी ट्रैफिक 2 मुकेश कुमार लुनायत, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सौरभ कुमार, डीएसपी प्रकाश सोय, आरआई 1 सत्येंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस परिवार के सदस्य एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

नवनिर्मित बाल उद्यान में बच्चों के खेलने की आधुनिक सुविधाएं, झूले, स्लाइड, बैठने की व्यवस्था के साथ हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं। उद्यान को बच्चों के मनोरंजन और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने कहा कि “बाल उद्यान पुलिस लाइन परिसर को हरियाली से सुंदर बनाएगा और बच्चों के लिए सुरक्षित व आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराएगा। हर बच्चा स्वस्थ और खुशहाल वातावरण में खेलकर अच्छा नागरिक बन सकता है।”