आदित्यपुर में वर्षों पुरानी पानी समस्या खत्म!
जन कल्याण मोर्चा की पहल लाई रंग
जन कल्याण मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से हालात परेशान थे। कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद मोर्चा ने मुद्दे को गंभीरता से उठाया और विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद स्थापित कर पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति और कार्य पूरा कराया।
पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद कॉलोनीवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जन कल्याण मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी इस पहल से उनकी मूलभूत जरूरत पूरी हुई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मोर्चा इसी तरह जनहित के मुद्दों को उठाकर समाधान कराता रहेगा।
जन कल्याण मोर्चा ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। क्षेत्र की अन्य समस्याओं—जैसे सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई—को लेकर भी संगठन सक्रिय है और जल्द ही इन पर भी ठोस काम होगा। मोर्चा ने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से आदित्यपुर को बेहतर और रहने योग्य बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
