Golmuri police action:गोलमुरी पुलिस की कार्रवाई:गबन का 29 टन सरिया बरामद, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार।
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरिया गबन के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए 29 टन से अधिक सरिया बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक मालिक, चालक और सरिया खरीदने वाले व्यवसायी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी: पकड़े गए व्यक्तियों में ट्रक मालिक बलवंत यादव, उसका भाई व चालक सुमन यादव, और सरिया खरीदने वाला दुकानदार गुड्डू कुमार यादव (अजीत ट्रेडर्स का संचालक) शामिल हैं
आरोपियों ने सरिया को बनारस पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही स्थानीय ट्रेडर्स को बेच दिया था।
बरामदगी: पुलिस ने मौके से 29.4 टन सरिया और गबन में इस्तेमाल वाहन (संख्या CG15CZ-2138) को जब्त कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
