NEET Exams:3 मई को हुई नीट परीक्षा निरस्त, नीट 2026 की नई तारीखों का ऐलान जल्द, 22 लाख छात्र फिर देंगे परीक्षा।
सर्च न्यूज: सच के साथ: 12 मई, 2026 को NTA ने घोषणा की कि 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा अब मान्य नहीं होगी। यह फैसला राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच रिपोर्ट और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया है।
NTA ने पुष्टि की है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीखों और नए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर की जाएगी।
पंजीकरण: उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है; उनका पुराना डेटा ही मान्य रहेगा।
फीस: पुनः परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।प्रभाव: इस फैसले से देश भर के लगभग 22.79 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं।
NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।
