June 13, 2026

India will become the voice of the Global South:ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा भारत:ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा भारत: G7 शिखर सम्मेलन और वीवा टेक समिट को संबोधित करेंगे पीएम

Screenshot_20260613_171236_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 13 जून 2026 को फ्रांस और स्लोवाकिया के छह दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं. इस हाई-प्रोफाइल विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूरोप के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और फ्रांस के एवियन (Evian-les-Bains) शहर में आयोजित होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेना है. वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के तहत देश लगातार आठवीं बार इस शिखर सम्मेलन में एक विशेष आमंत्रित भागीदार के रूप में शामिल हो रहा है.

अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री फ्रांस के नीस शहर पहुंचेंगे, जहां वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापक द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता भारत और फ्रांस के बीच ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के तहत प्रगति की समीक्षा करेंगे और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. यह पहल भारत के होनहार स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और उच्च शिक्षा क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगी.फ्रांस के बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया की ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद से किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है. राजधानी ब्रातिस्लावा में उन्हें औपचारिक स्वागत दिया जाएगा, जिसके बाद वे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ रक्षा, डिजिटल और क्वांटम टेक्नोलॉजी, व्यापार, निवेश और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे.

You may have missed