Tinplate Gurudwara:टिनप्लेट गुरुद्वारा की नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति सम्मानित, प्रधान सुरजीत सिंह का संकल्प: ‘करनी से साकार करेंगे संगत की आकांक्षाएं’
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी सह शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों सुरेंद्र सिंह शिंदे, गुरुचरण सिंह, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, पाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने समिति के सफल कार्यकाल की कामना की।
प्रधान सुरजीत सिंह ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संगत का विश्वास ही हमारा संकल्प है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के ठोस प्रकल्पों के माध्यम से जन-जन की आकांक्षाओं को साकार कर गुरुद्वारा साहिब की प्रतिष्ठा को और अधिक गौरवान्वित करेंगे।”
गुरुचरण सिंह ने कहा, “गुरु घर की सेवा केवल वाणी से नहीं, कर्म और समर्पण से सिद्ध होती है। पूर्ण पारदर्शिता और निष्ठा के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं को पूर्ण करना हमारा परम ध्येय रहेगा।”
नवगठित टीम ने अपने अनुभव और समर्पण के बल पर गुरुद्वारा की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया। अंत में प्रधान सुरजीत सिंह एवं उनकी टीम ने पारस नाथ मिश्रा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।





