March 29, 2026

क़िस्त मिलने के बावजूद अधूरा निर्माण रखनेवालों पर कार्रवाई की तैयारीउप विकास आयुक्त ने मुसाबनी में योजनाओं का किया निरीक्षण

IMG-20250812-WA0008

सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान ने मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा एवं फॉरेस्ट ब्लॉक ग्राम पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर पीएम जनमन अंतर्गत सबर टोला में आवास योजना निर्माण कार्य प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया तथा अपूर्ण कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

स्थल निरीक्षण उपरांत डीडीसी ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं अबुआ आवास योजना तथा पीएम जनमन सबर आवास की प्रगति की समीक्षा में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के बावजूद 60 दिन या उससे अधिक समय से लंबित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास के जियो-टैगिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने पहली किस्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी प्लिंथ स्तर तक का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है, उनके घरों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

hemkund-public-school

सभी पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और ग्राम रोजगार सेवकों को लंबित आवासों का टैगिंग कर निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके लिए एक सप्ताह की समयसीमा निर्धारित की गई है.इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जिला समन्वयक (आवास), जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

You may have missed