क़िस्त मिलने के बावजूद अधूरा निर्माण रखनेवालों पर कार्रवाई की तैयारीउप विकास आयुक्त ने मुसाबनी में योजनाओं का किया निरीक्षण
सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान ने मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा एवं फॉरेस्ट ब्लॉक ग्राम पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर पीएम जनमन अंतर्गत सबर टोला में आवास योजना निर्माण कार्य प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया तथा अपूर्ण कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए.
सभी पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और ग्राम रोजगार सेवकों को लंबित आवासों का टैगिंग कर निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके लिए एक सप्ताह की समयसीमा निर्धारित की गई है.इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जिला समन्वयक (आवास), जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
