Jabalpur Cruise Incident: “जबलपुर में हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा,SDRF, NDRF और सेना की सर्च ऑपरेशन अब भी जारी, हैदराबाद से बुलाई गई विशेष टीम,अब तक 9 की मौत।”
सर्च न्यूज: सच के साथ: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण पलट गया
शुक्रवार (1 मई 2026) दोपहर तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बचाव दल को एक दिल दहला देने वाला दृश्य भी मिला, जहाँ एक माँ ने अपने 4 साल के बच्चे को सीने से लगाकर आखिरी दम तक बचाने की कोशिश की थी।
अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। बचाव कार्य में SDRF, NDRF और भारतीय सेना की टीमें जुटी हुई हैं। रात के समय जनरेटर लाइट बैलून और टॉर्च की मदद से ऑपरेशन चलाया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।सरकार ने सुरक्षा कारणों से पूरे प्रदेश में क्रूज ऑपरेशंस पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
चश्मदीदों और बचे हुए लोगों का आरोप है कि मौसम की चेतावनी को नजरअंदाज किया गया और क्रूज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, जैसे समय पर लाइफ जैकेट मिलना, मौजूद नहीं थे।
