May 1, 2026

MGM Hospital, Jamshedpur: Sanitation workers protest: जमशेदपुर: मजदूर दिवस के दिन एमजीएम अस्पताल के सफाई कर्मियों का स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन।

Screenshot_20260501_163643_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल में 1 मई, 2026 को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को स्थायी करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

d_jha-1

एमजीएम अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित (permanent) नहीं किया गया है।

अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ’ के बैनर तले एकजुट होकर कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द स्थायीकरण की मांग की। कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार झारखंड सरकार से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

इस प्रदर्शन में रबि नामता, गिरीश, संतोषी मुखी, आशा, मीना और बड़ी संख्या में अन्य सफाई कर्मी शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने मजदूर दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की और अस्पताल परिसर में विरोध जताया।

You may have missed