April 3, 2026

Jamshedpur Bajrang Indane Gas Agency Bawal : ‘बजरंग इंडेन गैस’ एजेंसी ने आपदा को बनाया अवसर, कालाबाज़ारी का आरोप

IMG-20260402-WA0011

सोनारी कार्यालय में उपभोक्ताओं ने खूब काटे बवाल, मीडियाकर्मियों के साथ भी बदसलूकी

एक गैस सिलिंडर के लिए 2500 रु. वसूलने पर शुरू हुआ विरोध

जमशेदपुर : सोनारी स्थित ‘बजरंग इंडेन गैस’ एजेंसी पर गुरुवार दोपहर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि एजेंसी द्वारा एक सिलेंडर के लिए 2500 रु. तक वसूले जा रहे थे, जिससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोध कर रहे उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक के परिवार के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान अभद्र भाषा का भी खुलेआम इस्तेमाल किया गया. एजेंसीधारक के परिवार के महिला सदस्य भी लोगों के साथ खूब बदज़ुबानी की.
वहां की स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब इस बवाल की सूचना पाकर खबर संकलन करने पहुंचे कई मीडियाकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई. पत्रकारों ने आरोप लगाया कि कवरेज के दौरान उनके साथ छीना-झपटी की गई और मोबाइल छीनने की कोशिश की गई, साथ ही उन्हें धमकियां भी दी गईं. घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और उपभोक्ताओं ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही, गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी अपील की गई है. प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है.

hemkund-public-school

You may have missed