जमशेदपुर : वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं ब्लड बैंक द्वारा माइकल जॉन सभागार में आयोजित वार्षिक आयोजन में गायत्री परिवार नवयुगदल युवा मण्डल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल को इस वर्ष भी धार्मिक, आध्यात्मिक संस्थानों में सर्वाधिक रक्तदान कराने का पुरस्कार मिला. ज्ञात हो कि गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल टाटानगर वर्ष 2006 से निरंतर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन करते हुए अबतक 62वां रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुका है. इस अभियान के लिए गायत्री परिवार को झारखण्ड सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थान से भी पुरस्कृत किया जा चुका है. गायत्री परिवार की ओर से रक्दान अभियान के संयोजक संजीव सिन्हा एवं आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने पुरस्कार प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक संतोष राय एवं वरिष्ठ सदस्य शम्भु नाथ दूबे ने गायत्री परिवार नवयुगदल युवा मण्डल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल के भाई बहनों के साहसिक प्रयास के लिए बधाई दी है.