April 5, 2026

Jamshedpur Chunababa Ka Ursh : बिष्टुपुर : चुनाबाबा का चार दिवसीय उर्स मुबारक 7 से

IMG-20260405-WA0055

कव्वाली पेश करने आएंगे राज्य के कई नामचीन कलाकार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित हजऱत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चुनाशाह बाबा का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7 से 10 अप्रैल तक बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर दरगाह शरीफ में तैयारियां पूरी कर ली गई है. उर्स का आगाज़ 7 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 8 बजे कुरानख्वानी से होगा. दूसरे दिन, 8 अप्रैल बुधवार को नमाज़-ए-इशा के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी. 9 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 10 बजे चादर व संदल गश्त होगी, अपराह्न 1.20 बजे चादरपोशी और अपराह्न 2 बजे से लंगर-ए-आम का आयोजन होगा. अंतिम दिन 10 अप्रैल, शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे से लंगर-ए-आम का आयोजन होगा, वहीं रात 9 बजे महफिल-ए-शमा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नुसरत कादरी कव्वाल एंड पार्टी (राजस्थान) बनाम गुलाम वारसी कव्वाल एंड पार्टी (उत्तर प्रदेश) अपनी सूफियाना पेशकश से समां बांधेंगे.
इस उर्स मुबारक में मशहूर उलमा-ए-कराम और कारी शहर आएंगे, जिनमें मौलाना हाफिज कमरूज्जमां नूरी (भागलपुर), मौलाना हफीजुद्दीन साहब, हजऱत मौलाना मोहम्मद इजहार अहमद (इमाम, बिष्टुपुर जामा मस्जिद), कारी मोहम्मद कलीम कैसर (जुगसलाई), मौलाना मुश्ताक अहमद, कारी हाफिज़ इसहाक अंजुम, कारी अबरार कैसर और हाफिज़ हस्सान मोहम्मद (कोलकाता) शामिल हैं. दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस.एम. कुतुबुद्दीन ने तमाम अकीदतमंदों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की अपील की है.

hemkund-public-school