June 16, 2026

Jamshedpur DBMS B.Ed College Me Shapath Grahan : छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

IMG-20260501-WA0008

डीबीएमएस बी.एड कॉलेज में समारोह

जमशेदपुर : डीबीएमएस बी.एड कॉलेज में सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. परिषद् के सदस्यों का चयन बी.एड. के विद्यार्थियों द्वारा मतदान के माध्यम से किया गया. समारोह के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान किए और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि यह केवल एक बैज नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे सभी को ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निभाना है.
उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने सभी परिषद् सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी दी. इस अवसर पर बी.एड. के दोनों बैचों से चयनित छात्र परिषद् सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में रोहित, ज्योति, जसनीत एवं सौरव ने शपथ ली. अध्यक्ष के रूप में एलिजा, उपाध्यक्ष प्रज्ञा, सचिव के रूप में रीमा, संयुक्त सचिव के रूप में तनिष्का ने अपने पद की जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली. कार्यक्रम का संचालन मॉडरेटर पूनम कुमारी ने किया. समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने नव-निर्वाचित परिषद् सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की कामना की. कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का योगदान रहा.

You may have missed