Jamshedpur DBMS College Me Ambedkar Jayanti : संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान पर डाला प्रकाश
कदमा डीबीएमएस कॉलेज में अंबेडकर जयंती का आयोजन
जमशेदपुर : कदमा स्थित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस इकाई–1 के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समानता, न्याय एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को समता, बंधुत्व एवं संविधान के मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई. यह शपथ एनएसएस इकाई–1 की कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी द्वारा दिलाई गई, जिसमें सभी को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया गया.
इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया. प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का योगदान रहा.

