June 3, 2026

Jamshedpur Jusco School South Park Me Fire Safety Drill : छात्रों को आपदा से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

IMG-20260415-WA0007

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में व्यापक फायर सेफ्टी ड्रिल

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया. यह अभ्यास स्कूल प्रशासन और टाटा स्टील के फायर सेफ्टी विभाग के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ. इस ड्रिल की योजना और संचालन टाटा स्टील के फायर विभाग द्वारा अत्यंत व्यवस्थित तरीके से किया गया, जिसमें फायर टेंडर की भी सक्रिय भागीदारी रही. अभ्यास में कक्षा 9 और 11 के कुल 380 छात्रों के साथ 18 शिक्षक और 6 सहयोगी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
ड्रिल के दौरान छात्रों को आग जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित और शीघ्र तरीके से स्कूल परिसर खाली करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने अनुशासन और तत्परता के साथ सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया, जिससे उनकी आपातकालीन स्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता का भी आकलन हुआ. यह फायर सेफ्टी ड्रिल विद्यालय समुदाय को सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रहने का संदेश देती है. इस आयोजन के लिए टाटा स्टील के फायर सेफ्टी विभाग के सीनियर मैनेजर अभिषेक सिंह बघेल एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया.