रक्तदाताओं का बढ़ाया हौंसला, खालसा स्थापना दिवस पर संगत को दी शुभकामनाएं
जमशेदपुर : बिष्टुपुर, बारीडीह एवं बिरसानगर गुरुद्वारा में बैसाखी के अवसर पर पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंग़ी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गुरु महाराज की हाजिरी में मत्था टेक कर प्रार्थना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. खालसा स्थापना दिवस पर विशेष कीर्तन दरबार और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. साथ ही बिरसानगर एवं बारीडीह गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां युवा एवं महिला रक्तदाताओं की संख्या ज्यादा रही. इस दौरान कुणाल षडंगी ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया.
कुणाल ने कहा कि सिख धर्म सेवा और समर्पण की भावना का संदेश देता है. गुरु परंपरा के आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा और सौहार्द को और मजबूत किया जा सकता है. इस अवसर पर उनके साथ युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह, परमिंदर सिंह गोल्डी, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह, बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह, सिख नौजवान सभा बारीडीह के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी, अमरजीत सिंह, सविंदर सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.