डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘किताबों की जंग’ का आयोजन
जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘किताबों की जंग : कहानियों का ताना-बाना बुनें ‘ (बैटल ऑफ द बुक्स : स्पिन अ यार्न) शीर्षक से रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करना, उनकी कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करना तथा कहानी कहने की कला को निखारना था. कार्यक्रम की शुरुआत मंच संचालिका इशिका एवं स्वास्तिक ने की. प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक अरुणा झा एवं सिंचिता रॉय चौधरी थीं. प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लेते हुए अपनी अनूठी कहानियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं सह सचिव सुधा दिलीप की उपस्थिति रही. प्रधानाचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने इस आयोजन के निरंतर संचालन के लिए लाइब्रेरियन काजल महतो एवं एंजेल मुंडा को बधाई दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, शिक्षकों एवं सहायक कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. धन्यवाद ज्ञापन स्वस्तिका भट्टाचार्य ने किया.
पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे :
● गुड़िया कुमारी, सोनम कुमारी एवं करीना कुमारी को “द प्लॉट ट्विस्ट टाइटन्स” पुरस्कार.
● अमृता कुमारी, सारिका रानी एवं सिमरन छतरियां को “द स्पूल ऑफ यूनिटी” पुरस्कार.
●अरुंधति गुप्ता, मनप्रीत कौर, प्रज्ञा एवं प्रियदर्शनी को “द वॉयस ऑफ वंडर” पुरस्कार.
●आर्टिका ज्योति, तनिष्का यादव एवं अंजली कुमारी को “द मास्टर वीवर” पुरस्कार.
●उन्नति कुमारी, कमलकांत शर्मा एवं योगेश कुमार ओझा को “द पेज टर्नर प्रोडिजी” पुरस्कार.
●कुमार सौरभ, राजा डोंगराए एवं चंदन कुमार पांडे को “द टेपेस्ट्री ऑफ टेल्स अवॉर्ड.