April 27, 2026

MLA orders probe into male doctor treating female patient:निजी अस्पताल में अनियमितता: महिला रोगी का इलाज और थेरपी पुरुष चिकित्सक द्वारा किए जाने पर भड़के विधायक संजीव सरदार,सिविल सर्जन को दिए जाँच के आदेश

Screenshot_20260427_181504_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड स्थित एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित क्लिनिक में गंभीर गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। स्थानीय विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, नियमों की अनदेखी और प्रबंधन में कई खामियां उजागर हुईं।

d_jha

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायतें सही पाई गईं कि मुफ्त इलाज के नाम पर मरीजों से पैसे वसूले जा रहे थे। साथ ही संस्था द्वारा महिलाओं को टेलरिंग, निटिंग और कृषि प्रशिक्षण देने के दावे भी मौके पर पूरी तरह झूठे साबित हुए। इससे विदेशी फंड के दुरुपयोग की आशंका और गहरा गई है।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि क्लिनिक में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। वहीं महिला मरीजों की फिजियोथेरेपी और एक्स-रे जैसे कार्य पुरुष कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे थे, जिसे गंभीर नियम उल्लंघन माना जा रहा है। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कर्मचारियों को फटकार लगाई।स्टाफ से जुड़ी जानकारी मांगने पर प्रबंधन स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। जांच में सामने आया कि कुल 40 कर्मचारियों में से केवल 8 ही स्थानीय हैं, जबकि बाकी बाहरी राज्यों से हैं।

इसके अलावा स्थानीय कर्मचारियों को कम वेतन और पीएफ-ईएसआई जैसी सुविधाओं से वंचित रखने की बात भी सामने आई।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन को तत्काल विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं की गरिमा और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया है।

You may have missed