April 27, 2026

Jamshedpur Karim City College Me Online Seminar : करीम सिटी कॉलेज : डिजिटल युग मे शेक्सपियर पर मंथन

IMG-20260427-WA0002

d_jha-1

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का समापन

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आज समापन हो गया. सेमिनार का विषय ‘आल द इंटेरनेट इस ए स्टेज : शेक्सपियर एंड डिजिटल हयूमैनिटिज़’ था. यह सेमिनार 25 अप्रैल को प्रारंभ हुआ और 27 अप्रैल को संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉ. एस.एम. यहिया इब्राहीम के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने विभिन्न संस्थानों से जुड़े कीनोट स्पीकर्स, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया.
मुख्य वक्ता के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एम. रिजवान खान ने की-नोट व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने साहित्य अध्ययन के बदलते परिदृश्य पर प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक विश्लेषण रखते हुए बताया कि किस प्रकार विलियम शेक्सपियर आज के डिजिटल युग में केवल एक ऐतिहासिक लेखक नहीं, बल्कि एक गतिशील टेक्स्ट नेटवर्क के रूप में उभर रहे हैं.
सेमिनार में जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर एम. असदुद्दीन, लंदन से क्रिस्टी कार्सन, डेनमार्क से ताबिश खैर, एएमयू की विभा शर्मा, मिदनापुर कॉलेज के साबिर अली तथा पुर्तगाल से सुमिता साहू सहित कई विद्वानों ने अपने शोध पत्र एवं विचार प्रस्तुत किए. तीन दिनों तक चले इस सेमिनार में डिजिटल ह्यूमैनिटीज और शेक्सपियर के समकालीन महत्व पर चर्चा हुई. अंतिम दिन आयोजन सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

You may have missed