June 22, 2026

Jamshedpur DC New Ki Virtual Baithak : प्रत्येक गांव में मनरेगा के कम से कम एक योजना सप्ताह भर में चालू करें

IMG-20260505-WA0003

उपायुक्त की वर्चुअल बैठक : क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व जनसमस्याओं के समाधान पर बल

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने आज एसडीओ, सभी बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान भी बैठक में उपस्थित रहे. उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग पर बल देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन रात्रि 9 बजे तक यह रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए कि पिछले 24 घंटे में कितने घंटे बिजली आपूर्ति हुई. यदि किसी गांव/टोला में तीन घंटे से अधिक बिजली बाधित रही हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि कुछ गांवों में योजनाएं संचालित नहीं हैं. इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में एक सप्ताह के भीतर कम-से-कम एक योजना प्रारंभ की जाए तथा अगले 15 दिनों में न्यूनतम पांच योजनाओं को क्रियान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए. स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में पदस्थापित एवं उपस्थित कर्मियों की संख्या का मिलान रजिस्टर से करते हुए रिपोर्ट दें. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि डॉक्टर एवं पारा-मेडिकल स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहें. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने, बिना सूचना जिला से बाहर न जाने तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की बात कही.

भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा भुगतान को दें प्राथमिकता

उपायुक्त ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण एवं वन विभाग से समन्वय बनाकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया में तेजी लाएं. भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा भुगतान को प्राथमिकता दें तथा अनुपयोगी भूमि के चिन्हांकन कर अभियान चलाते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से म्यूटेशन सुनिश्चित करें. उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान पोषाहार वितरण की स्थिति की भी जानकारी लेने का निर्देश दिया. वहीं, तीन वर्षों से कार्यरत विपत्र लिपिकों को एक सप्ताह के भीतर अन्य कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया.