May 13, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी में मारपीट, नामदा बस्ती के युवक पर हमला; गंभीर रूप से घायल

1000270294

सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना डीएस मैदान के पास हुई, जहां नामदा बस्ती निवासी गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद घायल गुरविंदर सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने राजा आलम, मोहम्मद फरहान, सनी चौधरी, निहाल सिंह, विक्की सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है।गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

You may have missed