April 3, 2026

Jamshedpur Ganga Narayan Singh Jayanti : गोपाल मैदान में 25 को मनेगी गंगा नारायण सिंह की जयंती

IMG-20260402-WA0016

कोल्हान सहित कई राज्यों के अतिथि होंगे शामिल, विधायक संजीव बनाये गये मुख्य संरक्षक

जमशेदपुर : भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती आगामी 25 अप्रैल को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित की जाएगी. इस आयोजन में सिंहभूम प्रमंडल के तीनों जिलों सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम से भी प्रतिनिधियों के शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति एवं भूमिज स्वशासन सरदार मुड़ा/नाया/डाकुओ व्यवस्था के अगुवाई में किया जा रहा है, जबकि पोटका विधायक संजीव सरदार को इसका मुख्य संरक्षक बनाया गया है.
आज स्थानीय सर्किट हाउस में हुई बैठक में भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमंडल, जिला, विधानसभा, प्रखंड एवं जोन स्तर पर कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. आयोजन के दौरान भूमिज समाज की पारंपरिक वस्तुओं एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे. आज की बैठक में हरीश चंद्र सिंह, सुदर्शन भूमिज, बलराम सिंह, भोला सरदार, राधेश्याम सिंह, विभीषण सरदार, रामपदो सरदार, भानु सरदार, बृहस्पति सरदार, सुनील कुमार सिंह, रवींद्रनाथ सिंह ताजेश्वर सिंह, कानू सिंह, ठाकुर सिंह, आदि उपस्थित थे.

पूजा, विचार गोष्ठी से लेकर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की पूजा-अर्चना से होगी, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी. इसमें कोल्हान प्रमंडल के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे. दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय दलों द्वारा सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. शाम को जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री तथा टाटा स्टील के एमडी/वीपीसीएस/टीएसएफ के चीफ को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है.

hemkund-public-school

प्रतिमा स्थापना के लिए टाटा से होगी जगह की मांग
आयोजन समिति ने कहा कि वे शहर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करेंगे और इसके लिए समिति टाटा स्टील प्रबंधन, टाटा स्टील यूआईएसएल एवम टाटा स्टील फाउंडेशन समेत अन्य शासी निकाय से प्रतिमा स्थापना के लिए जगह की मांग करेंगे ताकि शहर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा सके.

गोपाल मैदान में 25 को मनेगी गंगा नारायण सिंह की जयंती

You may have missed