जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातकोत्तर सत्र 2023-2025 की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है जिसके अनुसार करीम सिटी कॉलेज, साकची की दो छात्राएं और एक छात्र ने अपने अपने विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉपर बने. अंग्रेजी स्नातकोत्तर में कुमारी प्रियंका महतो (सुपुत्री प्रकाश चंद्र महतो) ने 1553, मनोविज्ञान की छात्रा आरती कुमारी (सुपुत्री मुकेश कुमार) ने 1698 अंक तथा उर्दू स्नातकोत्तर के छात्र मोहम्मद मिनहाज आलम (सुपुत्र मोहम्मद मेराज) ने 1720 अंक प्राप्त कर करीम सिटी कॉलेज और अपने माता पिता के सर ऊंचा किए है. विद्यार्थियों की सफलता पर तीनों विभागाध्यक्षों तथा प्राध्यापकों ने बधाई दी.
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों छात्रों तथा संबंधित विभागों के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन और शिक्षकों का मार्गदर्शन सराहनीय है.