April 21, 2026

Jamshedpur Karim City College Me Special Session : केसीसी : ‘कौशल एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम’ पर सत्र

IMG-20260421-WA0003

डिपार्टमेंट ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं करियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल की पहल

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं करियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल तथा जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘कौशल एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम’ के अंतर्गत विशेष सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय ‘स्लीप स्मार्ट, स्कोर बेटर’ आयोजन हुआ. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. झुंपा मुखर्जी रहीं जो एक हेल्थ एड्यूकेटर है. यह सत्र केवल व्याख्यान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक इंटरैक्टिव वर्कशॉप के रूप में आयोजित हुआ. इसमें छात्रों को वैज्ञानिक शोधों पर आधारित नींद प्रबंधन की तकनीकें, परीक्षा के दौरान एकाग्रता बढ़ाने के प्रैक्टिकल टिप्स, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचने के तरीके और तनाव को उत्पादक ऊर्जा में बदलने की रणनीतियां सिखाई गईं.
कार्यक्रम में “स्लीप साइकिल ट्रैकिंग”, “पावर नैपिंग”, “ब्रेन फूड” और “माइंडफुलनेस एक्सरसाइज” जैसे विषयों पर विशेष फोकस रखा गया. आयोजन टीम का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक दबाव में भी शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रखना था, ताकि वे बेहतर अंक प्राप्त करने के साथ-साथ अपने करियर के लिए भी तैयार हो सकें.
कॉलेज के प्राचार्य  डॉ मोहम्मद रेयाज़ ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को किताबों से आगे की दुनिया के लिए तैयार करते हैं. विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब आलम ने बताया कि बीबीए कोर्स में मैनेजमेंट के साथ-साथ सेल्फ-मैनेजमेंट भी उतना ही जरूरी है. नींद और फोकस को मैनेज करना सीखकर छात्र न सिर्फ परीक्षा बल्कि भविष्य की हर चुनौती बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. कार्यक्रम में डॉ अनवर साहब, डॉ फिरोज आलम तथा विभाग के सभी शिक्षक और काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन अफ़ीफा ज़मन और धन्यवाद ज्ञापन साहिबा खान ने किया.

You may have missed