April 21, 2026

Jamshedpur Rail Yatri Sangharsh Samity Ka DRM Ke Naam Gyapan : लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा हस्ताक्षर अभियान

IMG-20260421-WA0004

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम कार्यालय को सौंपा

जमशेदपुर : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल यात्री संघर्ष समिति के संय़ोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को समिति का शिष्टमंडल एआरएम दफ्तर पहुंचा और चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा. शिव शंकर सिंह ने बताया कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं की गई तो समिति आंदोलन को और तेज करेगी. जल्द ही बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को जोड़कर उनकी आवाज को और बुलंद किया जाएगा. साथ ही स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा. कहा कि बीते दिनों सांसद ने भी इस गंभीर समस्या से रेल मंत्री को अवगत कराया था, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे.
ज्ञापन के अनुसार, बिना किसी ठोस कारण के यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. समिति ने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर यात्री ट्रेनों को रोका जा रहा है, जबकि उनकी समय-सारणी निर्धारित होती है और मालगाड़ियों की नहीं. प्रतिनिधिमंडल में जद(यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मनोज ठाकुर, सन्नी परिहार, अमित मैती एवं सन्नी सिंह शामिल थे.

You may have missed