April 3, 2026

Jamshedpur KCC Me Satrang : करीम सिटी कॉलेज में ‘सतरंग’ के दूसरे दिन ”बैटल सिम्फनी’

IMG-20260402-WA0010

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में चल रहे “सतरंग” के दूसरे दिन कॉलेज की साहित्यिक एंव सांस्कृतिक संस्था ‘स्पार्क’ ने संगीत प्रतिभा का दोहरा उत्सव आयोजित किया, जिसकी शुरुआत ‘बैटल सिम्फनी’ के प्रारंभिक दौर से हुई. तत्पश्चात ‘सुर संगत’ का आयोजन किया गया. अनुषा दास द्वारा संचालित ‘बैटल सिम्फनी’ में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड युगल और वेस्टर्न सोलो श्रेणियों में समकालीन शैली का प्रदर्शन किया गया. इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन पंकज झा, जितेश सहाय और डाॅ. साकेत कुमार के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया. ‘सुर संगत’ का संचालन सरताज फातिमा ने किया, जिसमें शास्त्रीय, लोक, सूफी और गजल सोलो श्रेणियों में भावपूर्ण प्रतियोगिताएं प्रस्तुत की गईं. इन प्रस्तुतियों का निर्णय डॉ. अनवर शहाब और प्रो. साकेत कुमार ने किया. डॉ साकेत कुमार ने इन दोनों ही कार्यक्रमों में तकनीकी विशेषज्ञ की भूमिका भी निभाई.

hemkund-public-school

You may have missed