Jamshedpur: लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू से की सामुदायिक भवन की मांग
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से एक सामुदायिक भवन देने की मांग की है ताकि समाज के लोग वहां बैठ सकें और सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभा सकें. महासभा के संस्थापक राज कुमार सिंह लोधी ने श्री राय को एक मांगपत्र सौंपा और उनसे आग्रह किया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के किसी भी हिस्से में एक सामुदायिक भवन उन्हें दिया जाए.मांग पत्र में कहा गया है कि समाज निरंतर सामाजिक कार्यों में संलग्न है लेकिन आज तक उसे सामुदायिक भवन नहीं दिया गया जिससे सामाजिक कार्य करने में उन्हें परेशानी होती है. विधायक सरयू ने उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है. इस मौके पर अध्यक्ष ज्वाला सिंह लोधी, संगीता सिंह, भुनेश्वर राय लोधी, कमल प्रसाद लोधी, हृदयनंद वर्मा लोधी, शिव कुमार लोधी, सुरेश कुमार वर्मा, अवध राम लोधी, परमेश्वर जंघेल लोधी, लक्ष्मी देवी, मीणा सिंह आदि मौजूद रहे.
