Jharkhand Rajya Sabha: झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवानी और विजय साई रेड्डी की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प, बढ़ा सस्पेंस
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाला चुनाव इस समय राज्य की राजनीति में चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है। 18 जून, 2026 को होने वाले इस मतदान के लिए सरगर्मियां तब और बढ़ गईं जब पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने उद्योगपति परिमल नथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीदा। उनकी इस एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय और सस्पेंस से भरपूर बना दिया है, क्योंकि वे पहले भी 2008 और 2014 में झारखंड से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुने जा चुके हैं।
परिमल नथवानी और विजय साई रेड्डी जैसे भारी-भरकम नामों के मैदान में आने से अब ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। भाजपा, जिसके पास वर्तमान में 21 विधायक हैं और एनडीए गठबंधन के पास कुल 24, वह भी इस कांटे की टक्कर में अपनी रणनीतियां बुन रही है। 8 जून नामांकन की आखिरी तारीख है, जिसके बाद ही अंतिम चुनावी तस्वीर और उम्मीदवारों की स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
