परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप, 301 मरीज लाभान्वित विधायक सरयू राय ने OPD सेवा में सहयोग का दिया आश्वासन, 25 जून से मंदिर परिसर में शुरू होगी नियमित OPD
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 7 जून 2026: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में रविवार को गोस्वामी समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सुबह 9 बजे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलन एवं परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया।
इस चिकित्सा शिविर में कुल 301 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, फेफड़ा, लीवर फंक्शन टेस्ट एवं नेत्र जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। जांच के उपरांत सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम:
शिविर में डॉ संजय कुमार, डॉ नकुल चौधरी, डॉ एके पाल, डॉ स्वाति झा, डॉ बीसी पंडा, डॉ शुभाशीष डे, डॉ इंद्राणी चाणक्य सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। सिटी डीएसपी मनोज ठाकुर ,समाजसेवी पारस नाथ मिश्रा भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
OPD सेवा की घोषणा व विधायक का आश्वासन:
कार्यक्रम के दौरान गोस्वामी समिति के अध्यक्ष मानस मिश्रा ने घोषणा की कि *आगामी 25 जून 2026 से मंदिर परिसर में ही गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए नियमित OPD सेवा प्रारंभ की जाएगी*। OPD के संचालन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर *विधायक सरयू राय ने OPD सेवा के सफल संचालन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया*। समय एवं अन्य विवरण की जानकारी समिति द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
शिविर में मुख्य रुप उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सरोज मिश्रा, डॉ त्रिपुरा झा, केके झा, भगवान ठाकुर, लड्डू झा, राजेश झा, रमेश मिश्रा, ललन चौधरी, बीके शर्मा, संतोष ठाकुर, मोहन चंद्र झा, सदाशिव झा, सुरंजन राय, चंदन कुमार झा, रमन चौधरी, विपिन मिश्रा, निर्मल खान, पारस नाथ मिश्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर मिश्रा ने किया।
गोस्वामी समिति समय-समय पर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। समिति के अनुसार, OPD सेवा शुरू होने से स्थानीय क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
