June 22, 2026

Jamshedpur Loyola School Me Investiture Ceremony : नवनिर्वाचित छात्र परिषद को विधिवत सौंपी गई जिम्मेदारियां

IMG-20260505-WA0001

लोयोला स्कूल में पदाभिषेक समारोह का भव्य आयोजन

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘पदाभिषेक समारोह’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र परिषद (स्टूडेंट कॉउंसिल) को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं. समारोह की शुरुआत छात्र परिषद की भूमिका और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुई. कार्यक्रम के जुलूस का नेतृत्व स्कूल प्रेसिडेंट अर्शप्रीत कौर और वाइस प्रेसिडेंट राज कृष्ण ने किया. उनके साथ प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडीस, उप-प्रधानाचार्या जयंती शेषाद्री, समन्वयक विक्टोरिया प्रसाद तथा परिषद के अन्य सदस्य मंच तक पहुंचे.
कार्यक्रम में पारंपरिक रूप से स्कूल ध्वज सौंपने की प्रक्रिया संपन्न हुई, जो जिम्मेदारी के हस्तांतरण का प्रतीक है. प्रधानाचार्य ने स्कूल प्रेसिडेंट को ध्वज सौंपा और प्रेसिडेंट व वाइस प्रेसिडेंट को पद के बैज पहनाए. वहीं कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के एसपीओ और काउंसिलर्स को भी बैज प्रदान कर उन्हें उनके दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन सौंपा गया.
फादर विनोद फर्नांडीस ने नवनियुक्त परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से जुड़ा होता है. उन्होंने छात्रों को छोटे-छोटे कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने और चुनौतियों के बीच भी दृढ़ बने रहने की सीख दी. इसके बाद छात्र परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. स्कूल प्रेसिडेंट अर्शप्रीत कौर ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने टीमवर्क और समर्पण के साथ नए मानक स्थापित करने का भरोसा दिलाया. समारोह में गतदिनों आयोजित रोबोटिक्स क्लब के कार्यक्रम ‘टेराबॉट’ (Terrabot) के विजेताओं की भी घोषणा की गई और छात्रों की तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित किया गया.