April 21, 2026

Jamshedpur Nrityanjali Ka Cultural Programme : लौहनगरी में सजेगा शास्त्रीय नृत्य का भव्य मंच

IMG-20260421-WA0006

“बैठकी नृत्यांजलि” में पश्चिम बंगाल के कलाकार करेंगे मंत्रमुग्ध

जमशेदपुर : सांस्कृतिक संस्था डैनफिट इंटरनेशनल द्वारा कैलिफ़ोर्निया टेलीविज़न ग्लोबल के सहयोग से आगामी 26 अप्रैल को भव्य सांस्कृतिक संध्या “बैठकी नृत्यांजलि” का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम वर्ष 2026 की तीसरी मासिक बैठकी है. इससे पूर्व इस श्रृंखला के अंतर्गत महाशिवरात्रि एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भी सफल आयोजन किए जा चुके हैं. विश्व नृत्य दिवस के पूर्व आयोजित इस विशेष संध्या में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न विधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. कार्यक्रम का आयोजन डैनफिट स्टूडियो, कदमा (जमशेदपुर) में सायं 6:00 बजे से किया जाएगा.
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रतिभाशाली युवा आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. प्रमुख प्रस्तुतियों में कौशानी कुंडू (कथक), जो सीसीआरटी छात्रवृत्ति धारक हैं और कोलकाता से गुरु अंजु भट्टाचार्य की शिष्या हैं. इसके अलावा दीपान मैत्रा (भरतनाट्यम), जो कोलकाता दूरदर्शन केंद्र के ग्रेडेड बी हाई कलाकार हैं और गुरु अनीता मलिक के शिष्य हैं. साथ ही सोमनाथ पांडा ओडिसी नृत्य कलाकार है और दुर्गापुर से गुरु अमृता दास के शिष्य हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित करना तथा कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है.

You may have missed