Jamshedpur Secretary K K Sone At Dumria Bhraman : विकास योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे केन्द्रीय सचिव के के सोन
उपायुक्त संग पहुंचे डुमरिया के लखाईडीह गांव, कई लाभुकों में किया परिसंपत्ति वितरण
जमशेदपुर : केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय एवं जल जीवन मिशन के अपर सचिव सह अभियान निदेशक के के सोन आज डुमरिया प्रखंड के लखाईडीह गांव का दौरा किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने जिले के पदाधिकारियं को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को हासिल करने हेतु निर्देश दिया. साथ ही नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के माध्यम से चल रही विकासात्मक परियोजनाओं का औचक निरीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को भी कहा. इस दौरान गांव में आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हेतु संचालित सरकारी योजनाओं का अवलोकन किया तथा ग्रमीणों से संवाद कर जानकारी हासिल की. विशेष कर कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास की बुनियादी सुविधाओं एवं भोजन की समस्या का ठोस समाधान का भरोसा दिलाया. इसके अलावा उन्होंने कल्याण बालक छात्रावास, नेताजी आवासीय विद्यालय, धुमकुडिय़ा भवन का अवलोकन किया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गांव में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत योजनाओं से नागरिकों को जोडऩे हेतु संचालित विभिन्न विभागीय कार्यो की जानकारी दी.
इस मौके पर श्री सोन ने विशेषकर बालिका छात्रावास की बालिकाओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में बीच में पढ़ाई न छोड़ें. अगर किसी तरह की बाधा आती है तो जिला अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएं. इस इलाके के बच्चे भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून की पढ़ाई करें. उन्होंने गांव में समाज के सहयोग से नशामुक्ति व अंधविश्वास के लिए किये गए प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का स्वीकृति पत्र, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश, सोना सोबरन धोती साड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभुको में परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.

